Muzaffarpur में चाचा भतीजा को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नेपाल का भी है एक आरोपी…

Muzaffarpur : Muzaffarpur में चाचा भतीजा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार Muzaffarpur के मीनापुर थाना क्षेत्र के अलीनेउरा में अपराधियों ने उप सरपंच और उनके भतीजे को लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी।

घायल हालत में चाचा भतीजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उप सरपंच की मौत हो गई। उप सरपंच की मौत के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा गया और लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। मामले में एसपी विद्यासागर ने बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र के अलीनेउरा में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उप सरपंच और उनके भतीजे को गोली मार दी। इलाज के दौरान उप सरपंच की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मामले में एसडीपीओ पूर्वी सहरियार अख्तर के नेतृत्व में टीम बना कर छानबीन की जा रही थी।

Best GPS in India

इसी क्रम में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू सहनी और धर्मेंद्र के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि चाचा भतीजा को गोली मारने में नेपाल का भी एक बदमाश है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है और वे पहले लूट और नारकोटिक्स सहित कई मामले में जेल जा चुके हैं। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   Chhath को लेकर राज्य में सुरक्षा का है व्यापक प्रबंध, केंद्रीय बलों को भी किया गया है तैनात

Muzaffarpur से संतोष कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...