पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों से 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से एक दुष्कर्मी और एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 669/24 के नामजद अभियुक्त मोहन मांझी साकिन जौकटिया वार्ड नंबर-3 निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पांच लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि मामले में नाबालिग पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उधर, थाना कांड संख्या 670/24 धारा 65,(1)बी एन एस डी 4/6पोस्को एक्ट के नामजद अभियुक्त पिता परमानंद महतो साकिन रतनमाला वार्ड नंबर-10 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की अनुसंधानकर्ता एसआई सिमरन कुमारी ने बताया कि पीड़िताओं की मेडिकल जांच करा दी गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : अंचल पदाधिकारी ने हटाया अतिक्रमण, हुआ विवाद, पति-पत्नी घायल

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...