Advertisement
Advertisement

शराबबंदी को लेकर पुलिस ने की होटलों में छापेमारी

बक्सर : पुलिस ने होटल में छापेमारी कर शराब के साथ नशे में तीन शराबी को गिरफ्तार किया है. शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर पुलिस ने शहर के सभी होटलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस की कार्रवाई को लेकर होटल और लॉज संचालकों में हड़कंप मच गई. वहीं पुलिस ने होटल से लगभग पौने 2 लीटर शराब भी बरामद किया है. एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों की 6 टीम बनाकर शहर के सभी होटलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने रॉयल पैलेस होटल से दो बोतल विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को नशे में गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस में अम्बेसडर होटल से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, वही होटल के कमरे से एक बोतल शराब भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

NIA ने रिकवरी एजेंट उपेंद्र और पंकज सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...