हाइवा के चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत

बांका : बांका जिला के बौंसी थाना अंतर्गत श्यामबाजार नेशनल हाईवे पर साइकिल से स्कूल जा रही मिर्जापुर निवासी पंकज यादव की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत। बता दें कि साक्षी हरिमोहरा मिशन निर्मला बालिका मध्य विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम। मृतका की मां पुतुल देवी एवं अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल फरार वाहन को पकड़ कर लाने के बाद जाम हटाने की बात कह रहे थे। बताया गया दुर्घटना में शामिल हाईवा गाड़ी को चालक ने भलजोर बोर्डर चेक नाका के पास छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : गश्ती के दौरान एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...