गश्ती के दौरान एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने गश्ती के दौरान जहां एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से कई बैंकों का छह एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक स्वीप मशीन भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई माधोपुर थाना पेट विरेचा गांव के समीप किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम अरशद अली है। यह बरौली थाना के जलपुरवा गांव निवासी सैयद अली का पुत्र है। इस मामले में सदर एसडीपीओ अभय कुमार रंजन में बताया कि गश्ती के दौरान माधोपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति पेट विरैचा से कल्याणपुर के तरफ जा रहा है।

सूचना के आधार पर माधोपुर पुलिस उस व्यक्ति को रोककर तलाशी की तो उसके पास से कई बैंकों का छह एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक स्वीप मशीन बरामद किया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधी के मोबाइल के व्हाट्सएप की जांच की गई तो सैकड़ों कि संख्या में विदेशों में ट्रांजेक्शन डिटेल पाया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी से पूछताछ करने पर बताया कि बरौली थाना के जलपुरवा गांव निवासी सैयद अली का पुत्र अरशद अली है। यह विदेशी नंबरों से लोगों को ठगने का काम करता है।गिरफ्तार साइबर अपराधी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

अपराधियों ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने जहां लैब टेक्नीशियन को गोली मार दी। वहीं अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना कर बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली गांव की है। घायल यवक का नाम राजीव कुमार है।यह उचकागांव थाना के भगवानपुर गांव निवासी रमेश यादव का पुत्र है।

बताया जाता है कि लैब टेक्नीशियन राजीव कुमार अपने घर भगवानपुर से मीरगंज लैब सेंटर जाने के लिए निकले थे। हरखौली गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने राजीव कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे वे गिर पड़े। मरा हुआ समझ कर अपराधी वह से फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया है।

Gopalganj Goli 22Scope News
अपराधियों ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अपरधियों के द्वारा एक युवक को गोली मारी गई है। पुलिस घटनास्थल की जांच की है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार के तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...