ट्रैलर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौत

छात्रा की मौत- निरसा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ पर ट्रैलर की चपेट में आकर बाइक में सवार एक छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक छात्रा निशा चौहान (18) अपने भाई के साथ निरसा गोपालगंज स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से स्नातक की परीक्षा देकर वापस घर पश्चिम बंगाल स्थित शीतलपुर जा रही थी.

तभी हटिया मोड़ के समीप जीटी रोड पर ट्रैलर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

जिसमें बाइक पर पीछे बैठी छात्रा निशा चौहान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

हालांकि बाइक चला रहा उसका भाई सही सलामत बच गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.

जिससे वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लग गई. निरसा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

इधर पुलिस ने ट्रैलर को मैथन टोल टैक्स से निरसा पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया.

छात्रा की मौत के बाद ट्रैलर का चालक भाग खड़ा हुआ, लेकिन उपचालक को पुलिस ने पकड़ लिया है.

रिपोर्ट- संदीप

स्कूली बस से बच्चे और महिला की मौत …

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...