Akhilesh Hits Yogi : यूपी उपचुनाव के बाद चली जाएगी Yogi की कुर्सी

डिजीटल डेस्क : Akhilesh Hits Yogi – यूपी उपचुनाव के बाद चली जाएगी Yogi की कुर्सी। यूपी में जारी विधानसभा उपचुनाव के दौरान सियासी पारा हाई है।

सोमवार को झारखंड के पहले चरण के प्रचार थमने के अंतिम दिन सीएम Yogi आदित्यनाथ यूपी का रण बीच में छोड़ झारखंड में चुनावी धार देने पहुंचे तो यहां सपा मुखिया Akhilesh यादव ने सीएम Yogi पर जमकर हमला बोला।

कुंदरकी में सोमवार को चुनावी रैली संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh यादव ने सीएम Yogi आदित्यनाथ को लेकर भविष्यवाणी की। कहा कि – ‘महाराष्ट्र चुनाव के बाद इनकी (सीएम Yogi) की कुर्सी छीन ली जाएगी’।

Akhilesh Hits Yogi : महाराष्ट्र में हारते ही Yogi को हटाएगी भाजपा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कुंदरकी में अपने प्रत्याशी हाजी रिजवान के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे।

सपा मुखिया Akhilesh ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘आजकल सरकार को अपनी कुर्सी बचाने का गुस्सा है, क्योंकि दिल्लीवालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इनकी कुर्सी बचेगी नहीं।

…मैं आपको भरोसा दिला रहा हूं कि महाराष्ट्र में भाजपा हारेगी और यूपी में कुर्सी छीन ली जाएगी।

…इनकी (सीएम Yogi) कुर्सी तभी चली गई होती, जब इन्हें लगा कि नजूल की जमीन मुसलमान भाइयों की जमीन है। …जब सब विधायक इकट्ठे हुए और कहा कि कुर्सी छीन लेंगे, तब वह डर गए और कानून को वापस ले लिया’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Akhilesh Hits Yogi : दिल्ली वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब कुर्सी छीन लें…

कुंदरकी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए Akhilesh यादव ने कहा कि – ‘…ये दिल्ली गए थे और चाहते थे कि अपना कुछ बनवा लें, लेकिन अपना कुछ न बना पाएं। …सब कार्यवाहक चल रहा है, ये कानून व्यवस्था की बहुत दुहाई देते हैं लेकिन इनका सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी अभी तक कार्यवाहक है, परमानेंट नहीं हो पाया।

…दिल्ली वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब कुर्सी छीन लें। …हमारे सीएम को अंग्रेजी नहीं आती है। …उनसे पूछना चाहिए कि PDA में एच कहां से आ गया। असल में PDA से इनके पेट में दर्द है’।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम योगी को लेकर इसी तरह की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दो महीने के भीतर योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

कुंदरकी में इस बार सियासी टक्कर हुई रोचक, सपा-भाजपा के साथ ही बसपा-आसपा के प्रत्याशी मैदान में…

कुंदरकी में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में इस में सियासी लड़ाई काफी रोचक है। यहां 20 नंवबर पर उपचुनाव है। इस बार यहां मुकाबला कड़ी टक्कर का है। सपा ने यहां से हाजी रिजवान को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने ठाकुर रामवीर सिंह को टिकट दिया है।

साथ ही बसपा से रफतुल्लाह चुनावी मैदान में हैं जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कुंदरकी से चांदबाबू को टिकट दिया है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी यहां किस्मत आजमा रही है।

कुंदरकी सीट सपा विधायक जिया-उर-रहमान बर्क के सांसद बनने की वजह से खाली हुई है। बता दें कि कुंदरकी विधानसभा सीट पर 64 फीसदी मुलिम आबादी है और यहां पिछले 31 साल से भाजपा को कभी जीत हासिल नहीं हुई है।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...