विधानसभा चुनाव: झारखंड में 1 बजे तक 46.25 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

सिमडेगा. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक झारखंड में 46.25 प्रतिशत मदान हुआ है। वहीं 11 बजे तक 29.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे तक 13.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

1 बजे तक बहरागोड़ा में 53.86%, बरही में 48.80%, बड़कागांव में 46.81%, बरकट्ठा में 46.80%, भवनाथपुर में 46.48%, बिश्रामपुर में 43.98%, बिशुनपुर में 51.95%, चाईबासा में 47.01%, चक्रधरपुर में 46.30%, चतरा में 44.39%, छतरपुर में 44.69%, डाल्टेनगंज में 44.23%, गढ़वा में 47.03%,
घाटशिला में 53.87%, गुमला में 50.71%, हटिया में 39.00%, हजारीबाग में 42.56%, हुसैनाबाद में 43.53%, ईचागढ़ में 50.42%, जग्गनाथपुर में 46.91%, जमशेदपुर(पूर्वी) में 36.92%, जमशेदपुर(पश्चिमी) में 35.93%, जुगसलाई में 47.70%, कांके में 41.66%, खरसावां में 53.68%, खूंटी में 50.77%, कोडरमा में 47.33%, कोलिबिरा में 52.02%, लातेहार में 50.32%, लोहरदगा में 51.53%, मझगांव में 48.65%, मांडर में 46.62%, मनिका में 50.51%, मनोहरपुर में 43.24%, पांकी में 44.77%, पोटका में 47.27%, रांची में 33.65%, सरायकेला में 49.10%, सिमरिया में 47.32%, सिमडेगा में 49.48%, सिसई में 53.59%, तमाड़ में 47.12% और तोरपा में 52.05% मतदान हुआ है।

झारखंड में 11 बजे तक रांची में 24.75%, गुमला में 33.86%, सिमडेगा में 33.18%, लोहरदगा में 33.44%, लातेहार में 30.59%, गढ़वा में 30.38%, पलामू में 28.36%, रामगढ़ में 24.17%, कोडरमा में 31.10%, हजारीबाग में 29.60%, चतरा में 29.52%, पूर्वी जमशेदपुर में 28.34%, जमशेदपुर पश्चिम में 29.42%, सरायकेला-खरसावां में 32.65%, और खूंटी में 34.12% मतदान हुआ है।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...