विधानसभा चुनाव: हजारीबाग में 1 बजे तक 42.56 प्रतिशत हुई वोटिंग

हजारीबाग. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक में हजारीबाग में 42.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 11 बजे तक यहां 27.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में झारखंड में 1 बजे तक कुल 46.25 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

हजारीबाग में इनके बीच मुकाबला

हजारीबाग में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवाक मुन्ना सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। हालांकि उस चुनाव में बीजेपी से मनीष जायसवाल ने जीत हासिल की थी। वहीं वे इस बार लोकसभा चुनव में जीत कर संसद पहुंचे हैं। यह सीट बीजेपी का गढ़ मना जाता है। पहले भी बीजेपी ने इस सीट पर कई बार जीत हासिल की है। इस विधानसभा सीट में अगर राजनीति समीकरण को देखे तो इस बार भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देख जा रहा है, जहां शहरी क्षेत्र के मतदाता जिनका साथ देंगे, उनके जीतने की संभावना अधिक होगी।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...