Patna के गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त

पटना: आज कार्तिक महीने का पूर्णिमा है। पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी है। गंगा घाट पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था किया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार हुई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किया है और कई रूटों पर ट्रैफिक को डाइवर्ट भी किया है। इसके साथ ही ट्रैफिक एसपी खुद ही सड़कों पर उतर कर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करते दिखे।

खास महत्व है आज गंगा स्नान का

गंगा स्नान करने के लिए आये श्रद्धालुओं ने कहा कि आज ही भगवान विष्णु ने पहली बार मत्स्य रूप धारण किया था। आज गंगा स्नान का एक अलग ही खास महत्व है। आज लोगों को दान देना चाहिए और डीप प्रज्ज्वलित करना चाहिए। आज काशी में डीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाती है। आज के दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष के पाप का नाश होता है। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का एक विशेष महत्व है।

पहले अनुमान था, हमारी तैयारी चाक चौबंद

वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंगा घाटों के आसपास सड़कों पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस दौरान ट्रैफिक एसपी ने कहा कि इस बात का पहले से अनुमान था की काफी मात्रा में भीड़ जुटेगी। इसी हिसाब से हमने तैयारी की थी। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है, दीघा और गायघाट में थोड़ा प्रेशर है लेकिन हमारे कर्मी और डीएसपी लगातार लगे हुए हैं, कहीं से कोई शिकायत नहीं मिल रही है। हमारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है और गंगा स्नान करने के लिए आने वाले लोगों को कोई असुविधा नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें-  मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...