Loan से थे परेशान तो पुरे परिवार ने की जान देने की कोशिश

बांका: बड़ी खबर बांका से है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य सभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत के शाहपुर बलुआ गांव में कर्ज से परेशान एक पूरे परिवार ने जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की।

मृतक की पहचान कन्हैया महतो के रूप में की गई है जबकि उनकी पत्नी गीता देवी और उनके बच्चे सविता, धीरज और राकेश गंभीर रूप से बीमार हैं। मामले में मृतक की बेटी सविता ने बताया कि उसके पिता के ऊपर बहुत अधिक कर्ज था और वह कर्ज से परेशान रहते थे। कर्ज की वजह से कर्जदार अक्सर परेशान करते थे इस लिए उन्होंने सभी लोगों को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया।

उसने बताया कि एक भाई राकेश को भी जहर खिलाई लेकिन उसने बाद में गोली मुंह से फेंक दिया जिस वजह से वह बच गया लेकिन अन्य सदस्य की हालत गंभीर है। घटना की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में चिकित्सक डॉ ज्योति भारती ने कहा कि सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Kartik Purnima के अवसर पर विष्णुपद मंदिर में भव्य महाआरती

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Loan Loan Loan Loan

Loan

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...