नवादा में कर्ज वसूली से परेशान परिवार ने खाया जहर

NAVADA: कर्ज वसूली से परेशान एक परिवार ने फिर अपनी

जीवन लीला समाप्त कर दी. पिछले छह महीने में बिहार की

दूसरी बड़ी घटना है जब कर्ज नहीं चुका पाने के कारण

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ले के निवासी केदार लाल गुप्ता

ने अपनी पत्नी और चार बच्चे समेत एक मजार में जाकर जहर खा लिया.

पीड़ित केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ

न्यू एरिया मोहल्ले के कपासी कोठी में पिछले

20 वर्षाे से किराए पर रहते थे.
इसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 5 की मौत हो गई.

कर्ज वसूली से परेशान – फल की दुकान चलकार करते थे जीवनयापन


पीड़ित केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ न्यू एरिया मोहल्ले के कपासी कोठी में पिछले 20 वर्षाे से किराए पर रहते थे. इनका पैतृक गांव रजौली थाना क्षेत्र के अम्बा बताया जाता है. नवादा में किराए के मकान में रह कर शहर में फल की दुकान चला कर जीवनयापन करते थे.
जानकारी मिल रही है कि गुप्ता परिवार कर्ज से परेशान था. आए दिन कर्ज वसूली के लिए उनसे अभद्रता की जा रही थी. वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहर खाने वालों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी ,18 वर्षीय साक्षी कुमारी , 17 वर्षीय प्रिंस कुमार ,19 वर्षीय शवनम कुमारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही इनमें 5 की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.

अजूबा हेलमेट- शराब पीने के बाद चालू नहीं होगा बाइक

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...