Jamtara में पप्पू यादव ने साधा निशाना-गुजरात के व्यापारी सबसे बड़े घुसपैठिये हैं…

Jamtara : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के मालवा मैदान में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके संबोधन में भाजपा और शीर्ष नेता निशाने पर रहे। उन्होंने पहले चरण में हुए मतदान में झारखंड के 43 सीट में से 28 सीट पर जीत का दावा किया।

3 min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : निरंजन राय को मना हेलिकॉप्टर से ले उड़े हिमंता, बाबूलाल को दे सकते हैं समर्थन ! 

Jamtara : गुजरात के व्यापारियों का घुसपैठ हो रहा है

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में तेजी से बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हो रहा है। घुसपैठ गुजरात के व्यापारियों का हो रहा है जो झारखंड की संपत्ति को लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठ हुआ है तो इसके लिए भाजपा के पूर्व के मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि प्रत्याशी इरफान अंसारी हिंदू मुसलमान नहीं कर सकते हैं।

2 min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : बीआईटी मेसरा में छात्रों के बीच मारपीट, एक छात्र की मौत… 

इरफान अंसारी इस्लाम को फॉलो करते हैं वह मुसलमान नहीं है। उन्होंने इरफान अंसारी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के हाथ को मजबूत करने को कहा। कहा कि आदिवासी, पिछड़ों के इतिहास को यदि बचाना है तो हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...