भगवान को ढूंढना चाहते हैं तो दूसरों को खुशियां देना सीखें – पप्पू यादव

खगड़िया : खगड़िया रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नव युवक नाट्यकला परिषद् नन्हकू मंडल टोला के तत्वावधान में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मिटा दो दहेज लोभियों को तथा महासंग्राम नामक सामाजिक एवं क्रांतिकारी नाटक का सफल मंचन किया गया। नाटक का उद्घाटन देशभर में चर्चित पूर्णिया सांसद राजेश कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रीबन काटकर किया। नाटक उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता परिषद् के संरक्षक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने की। जबकि मंच संचालन परिषद् के सचिव व जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।

अपने उद्घाटन भाषण में सांसद पप्पू यादव ने सबों को छठ पर्व का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि भगवान को ढ़ूंढना चाहते हैं तो दूसरों को खुशियां देना सीखें। उन्होंने सूर्य उपासना की ओर इशारा कर कहा कि यह पूजा व्रत समपर्ण और आस्था के साथ मानव कल्याण की भावना में मन की शांति व आत्मसंतुष्टि के लिए किया जाता है। यूं तो मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। मनुष्य के भीतर नफरत, क्रोध, लालच, दूसरों की जिन्दगी में दखल देने व अहंकार की जो रावण जैसे गलत आदत और प्रवृत्ति है। उसे समाप्त कर बुद्ध, कबीर और विवेकानंद की भांति सबको प्रकाशित करने वाले नूतन इंसान बनने की जरूरत है। यादव ने नाटक से सद्गुणों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।

यह भी पढ़े : सीएम हेमंत सोरेन से रांची में मिले सांसद पप्पू यादव, इन पर हुई चर्चा

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...