Advertisment

Nepal Border से नहीं थम रहा तस्करी, एक बार फिर पुलिस ने भारी मात्रा में…

पश्चिम चंपारण: अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित पश्चिम चंपारण की पुलिस लगातार अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते रहती है। इसी कड़ी में पश्चिम पुलिस चंपारण पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को भारी मात्रा में भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह ट्रेन से रक्सौल जाने वाला था जहां वह दुकानों में नकली नोटों को चलाना था। पश्चिम चंपारण के कंगली थाना की पुलिस ने कंगली रेलवे हॉल्ट के समीप से तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के वीरगंज के मुड़ली गांव निवासी लवकुश कुमार सिंह के रूप में की गई। मामले में कंगली थाना के थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि गश्तीदल बॉर्डर के तरफ निकली थी तभी उसने एक व्यक्ति को रेलवे हॉल्ट की तरफ जाते हुए देखा। शक होने पर जब उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो सौ और पांच सौ रूपये के नकली नोटों के दो बंडल मिले।

जब्त नकली नोट 55 हजार छः सौ रूपये है जिसे वह रक्सौल एक विभिन्न दुकानों में खपाने वाला था। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन से रक्सौल जाने वाला था जहां दुकानों में इन नकली नोटों को वह खपाता। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर गिरोह का पता लगाने में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    West Champaran में जमीनी विवाद में झड़प में चली गोली, एक घायल

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Nepal Border Nepal Border Nepal Border

Nepal Border

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...