Advertisement
Advertisement

BSEB ने जारी किया द्वितीय सक्षमता परीक्षा का परीक्षाफल, तृतीय परीक्षा…

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित द्वितीय सक्षमता परीक्षा 2024 का परीक्षा फल घोषित कर दी गई है। परीक्षाफल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा की घोषणा कर दी गई है।

इसमें कक्षा एक से पांच, कक्षा छः से आठ, कक्षा नौ से दस और कक्षा 11 एवं बारह के विभिन्न विषयों के आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया है। सक्षमता परीक्षा में कक्षा एक से पांच के शिक्षकों की उत्तीर्णता प्रतिशत 81.42 प्रतिशत है। कक्षा छः से आठ तक के शिक्षकों की उत्तीर्णता प्रतिशत 81.41 प्रतिशत, कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों की उत्तीर्णता प्रतिशत 84.20 प्रतिशत और कक्षा 11 एवं 12 के शिक्षकों की उत्तीर्णता प्रतिशत 71.40 प्रतिशत है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इन सभी परीक्षाओं में कक्षा 9 एवं दस के पांच विषय की पुनर्परीक्षा इसी महीने 13 नवंबर को ली गई जिसका परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सक्षमता परीक्षा तृतीय के संबंध में भी निर्णय लिया गया है। तृतीय सक्षमता परीक्षा के संबंध में विस्तृत सूचना के साथ विज्ञापन आगामी 25 नवंबर को जारी किया जायेगा।

आगामी 26 नवंबर से 08 दिसंबर के बीच फॉर्म भरा जायेगा और 10 दिसंबर तक सारा फॉर्म मुख्यालय तक आ जायेगा। प्रवेश पत्र 19 दिसंबर तक जारी किया जायेगा और परीक्षा 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाफल 5 फरवरी तक जारी कर दिया जायेगा। पैटर्न के आधार पर आगामी परीक्षा के लिए सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। पाठ्यक्रम बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीआरई1, टीआरई2 और टीआरई3 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार रखा जायेगा। उन्होंने एसटीईटी परीक्षा के बारे में बताया कि उसके परीक्षाफल की घोषणा भी अगले सप्ताह की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Nepal Border से नहीं थम रहा तस्करी, एक बार फिर पुलिस ने भारी मात्रा में…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BSEB BSEB BSEB BSEB

BSEB

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...