तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC Candidate राजेश रौशन का निधन, मुजफ्फरपुर में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर: भाजपा के नेता राजेश रौशन तिरहुत स्नातक क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार राजेश रौशन का रविवार की सुबह निधन हो गया। राजेश रौशन का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जायेगा। बताया जा रहा है कि उनका निधन रविवार की सुबह उनके आवास कुढ़नी के सुस्ता माधोपुर स्थित आवास पर हार्ट अटैक की वजह से हो गई। उन्होंने अभी दो दिन पहले ही तिरहुत स्नातक क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कराया था।

वे भाजपा में रहते हुए तिरहुत स्नातक क्षेत्र से चुनाव एमएलसी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह सीट एनडीए ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र के पूर्व एमएलसी एवं सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के रिश्तेदार अभिषेक झा को दे दिया। इसके बाद राजेश रौशन ने पार्टी से बगावत कर तिरहुत स्नातक क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। राजेश रौशन के निधन की पुष्टि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने दुःख प्रकट किया। राजेश रौशन के निधन पर भाजपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी दुख प्रकट किया है। मुजफ्फरपुर के राजनीतिक जगत में शोक का लहर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   Bihar में अफसरशाही है हावी? विपक्ष ने कहा सब बेकाबू तो जदयू भाजपा ने…
MLC Candidate MLC Candidate

MLC Candidate

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...