तिरहुत स्नातक चुनाव : पाठक से भिड़ने वाले टीचर का जलवा, JDU-RJD-PK पर भारी बंशीधर

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद (MLC) पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना एमआइटी कॉलेज मुजफ्फरपुर में नौ दिसंबर से लेकर आज भी जारी है। अब तक नौवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी बहुत आगे चल रहे हैं। वंशीधर ब्रजवासी की बढ़त लगभग 11 हजार की हो चुकी है। दूसरे स्थान पर जन सुराज के डॉ. विनायक गौतम हैं। राजद उम्मीदवार तीसरे और जदयू उम्मीदवार चौथे नंबर पर चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

केके पाठक से भिड़ने वाले टीचर का जलवा

आपको बता दें कि अपने चुनाव प्रचार के दौरान बंशीधर ब्रजवासी पटना में शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और अन्य दमनात्मक कार्रवाइयों का लगातार जिक्र करते रहे। उन्होंने अपने इलेक्शन को सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मजबूर बताया था। उन्होंने कहा था कि जब तक मैं चुनाव नहीं जीतूंगा, शिक्षकों और स्नातकों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा। तब वंशीधर ने दावा किया कि उनके साथ 60 हजार से अधिक शिक्षक हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के ओर से जदयू के अभिषेक झा, महागठबंधन के गोपी किशन और जन सुराज के डॉ. विनायक गौतम समेत कई प्रत्याशी मैदान में हैं।

कौन हैं बंशीधर ब्रजवासी?

आपको बता दें कि शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी बिहार में शिक्षकों के बड़े नेता माने जाते हैं। बंशीधर ब्रजवासी बिहार में अक्सर शिक्षकों के मुद्दे को बड़े ही मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी बिहार में शिक्षकों के कई आंदोलन का नेतृत्व भी किया है। वहीं बंशीधर ब्रजवासी ने बीते कुछ महीने पहले ही बिहार शिक्षा विभाग के पूर्व एसीएस केके पाठक से भी पंगा लिया था। केके पाठक के कई निर्देशों के खिलाफ बंशीधर ब्रजवासी ने मजबूती से अपनी बात रखी थी। आलम यह था कि केके पाठक ने शिक्षक बंशीधर ब्रजवासी को बर्खास्त तक कर दिया था लेकिन, इसके बाद भी बंशीधर शिक्षकों के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।

यह भी देखें :

इसी साल पाठक ने किया था बर्खास्त

बंशीधर ब्रजवासी जुलाई 2024 में बर्खास्त हुए थे। बंशीधर ब्रजवासी मुजफ्फरपुर के मरवन प्रखंड के उच्च मध्य विद्यालय रक्सा पूर्वी में प्रखंड शिक्षक थे। उन्होंने 2005 में ज्वाइन किया था। बंशीधर ब्रजवासी ने एम और बीएड की पढ़ाई की है। बंशीधर ब्रजवासी के पिता स्व. नंदकिशोर सहनी भी शिक्षक थे। बंशीधर ब्रजवासी बिहार में शिक्षकों के बड़े नेता माने जाते हैं।

नौवें चक्र की गणना के उपरांत मतों की अद्यतन स्थिति

– वंशीधर ब्रजवासी 23,003

– डॉ विनायक गौतम 12,467

– गोपी किशन 11,600

– अभिषेक झा 10,316

यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार ने बनायी जबरदस्त बढ़त

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...