विजेता के खिलाड़ियों के सम्मान में आरा में सम्मान समारोह का आयोजन

आरा : काठमांडू में खेले गए साउथ एशिया कंम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप-2024 के गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल के विजेताओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की ओर से नागरिक प्रचारिणी सभागार आरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मान समारोह के उद्घाटनकर्ता भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

साउथ एशिया कंम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता श्रीटोला निवासी राधा पहलवान गोल्ड मेडल विजेता, बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के तियरा गांव का निवासी गोल्ड मेडल विजेता पंचरत्नी कुमारी, वीरमपुर निवासी अनुपम कुमार आर्या एवं उनकी बहन विजेता सिल्वर अर्चना कुमारी आर्या को प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की ओर से भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल, भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी ससदस्य राजू यादव, अगियांव पूर्व मनोज मंजिल, अगियावं विधायक शिवप्रकाश रंजन ने इन सभी खिलाड़ियों को मेमोमटो, शाॅल प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रुपए देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कई और लोगों शिक्षक एवं समाजसेवियों ने भी बुके सहित संविधान का किताब देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सभी परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह में आए अतिथियों का भी बुके देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद राजू रंजन, रतन कुमार राम और योगेश मुरारी जैसे कलाकारों ने इन खिलाड़ियों के सम्मान गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता समिति के संयोजक राजनाथ राम एवं संचालन डाॅ. रंजन कुमार पासवान ने किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि भोजपुर एवं बक्सर जिले के इन गरीब दलित घरों के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य सहित देश का नाम रौशन किया है। जबकि इन खिलाड़ियों को अपने मेहनत के बल कामयाबी हासिल किया है लेकिन इन खिलाड़ियों के प्रति न तो राज्य व केंद्र सरकार कोई नोटिस नहीं लिया। ये सभी खिलाड़ी गांवों में कड़ी करके आगे बढ़ रहे हैं ये सरकारें इन गरीब घरों खिलाड़ियों के प्रति बेहद उदासीन रवैया अपनाया है जो निंदनीय है।

Ara Khilari 1 22Scope News

उन्होंने आगे कहा कि बुद्धिजीवियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह समिति बनाकर इन खिलाड़ियों के सम्मानित कर इन हौसले कर और बुलंद किया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज भी गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है. लेकिन अगर इन खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा तो और भी देश का नाम रौशन करेंगे बशर्ते की सरकार खेल के क्षेत्र और विकास करने के लिए सकारात्मक खेल नीति बनानी होगी जो खिलाड़ियों के हित में हो। समापन समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह समिति को ओर से दिलराज प्रीतम ने पांच प्रस्ताव पढ़कर समिति की ओर से सरकार से मांग की गई। जिसमें केंद्र सरकार इन विजेता खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग की व्यवस्था करें, ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में जहां-जहां भी जाए सरकार उसका खर्च वहन करे। इन खिलाड़ियों को सम्मान जनक मासिक वेतन दे एवं कॉम्बैट कुश्ती को राष्ट्रीय ओलंपिक में शामिल करें।

यह भी देखें :

Ara Khilari 2 22Scope News

प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहर लाल सिंह, भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर, केंद्रीय कमेटी सदस्य व तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार राजू यादव, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, जसम के राज्यध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मिथलेश कुमार राम, अखिलेश कुमार, हरिनाथ राम, विकास कुमार बोस, धर्म कुमार, परशुराम पासवान, प्रोफेसर डीनएन चौधरी, अमित कुमार बंटी, जनार्दन राम, धर्मराज पासवान, परमेश्वर पासवान, संततविलास राम, रौशन कुशवाहा, मंजू अम्बेडकर, आलोक रंजन, मंटू शर्मा, उमेश राय, मन्नू राठौर, अविनाश शर्मा, दुदुन सिंह, वृंदा यादव, हाॅकी खिलाड़ी मंशा कुमारी, हाॅकी कैप्टन सोनम कुमारी, जयशंकर प्रसाद, सागर पासवान और रंजन पासवान उनके परिवार सहित सैकड़ों लोग शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे।

यह भी पढ़े : एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला टीम का जलवा बरकरार, जापान को 3-0 से दी मात

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...