पागल कुत्ते ने जमकर मचाया उत्पात, स्कूली बच्चे समते 10 लोगों को किया घायल

डुमरी. प्रखंड में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। लोग घंटों तक दहशत में दिखे। बताया जा रहा है कि डुमरी थाना क्षेत्र के टांगरडीह से सीएचसी डुमरी के बीच में एक पागल कुत्ते के हमले से छह स्कूली बच्चे, तीन युवक और एक वृद्ध महिला घायल हो गयी।

पागल कुत्ते ने मचाया उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली बच्चे स्कूल से छुटटी होने के बाद सभी बच्चियां अपने घर जा रही थीं। इसी क्रम में रविंद्र नगर के पास एक पागल कुत्ता झाड़ी से अचानक निकल कर आया और बच्चियों के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें अनुष्का बाड़ा (8), सानवी बखला (5), चेतना उरांव (8), मुस्कान तिर्की (8), अनन्या कुजूर (6), घायल हो गयी। वहीं दीपक उरांव (31) जो टांगरडीह गेहूं लेने गया हुआ था, उसको भी घायल कर दिया।

वहींं स्कूल से घर जा रहे अंजोर टोप्पो (15) को कमर व बाएं हाथ की उंगली में कुत्ता ने काट ली। उस दौरान अस्पताल के सामने मंदीप भगत (23) के होंठ में उछल कर काट लिया, जो सड़क के किनारे खड़ा था। इसके अलावा शांति उरांव (62), आरती कुमारी (14) भी कुत्ते के हमले से घायल हो गयी। वहीं सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. अलबेल केरकेट्टा की देख रेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...