Barhet assembly seat : सुबह 11 बजे तक 31.50% मतदान, क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे हेमंत…

Barhet assembly seat

Sahibganj : झारखंड में आज दूसरे फेज के चुनाव में कुल 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही लोग विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। लंबी-लंबी कतारो में मतदाता मतदान में लगे हुए हैं। बरहेट विधानसभा सीट में भी मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक में बरहेट विधानसभा में 31.50% मतदान किया जा चुका है।

Barhet assembly seat : सीएम हेमंत को कड़ा टक्कर देंगे गमालियल हेंब्रम

बरहेट विधानसभा सीट झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों में शामिल है। यहां से सीएम हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम से हो रहा है। सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार साइमन माल्टो को काफी बड़े अंतर से हराया था।

हालांकि इस बार इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदला है और गमालियल हेंब्रम पर भरोसा जताया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हेमंत इस सीट पर हैट्रिक लगा पाएंगे।

 

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...