महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी NDA गठबंधन की सरकार – उपेंद्र कुशवाहा

पटना : महाराष्ट्र और झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस दौरान दोनों गठबंधन के नेता अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली से पटना पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि दोनों राज्यों में एनडीए गठबंधन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी है। जिसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। युवाओं ने रोजगार मिला रहा है, शिक्षकों की बहाली होगी तभी राज्य का शिक्षा व्यवस्था ठीक होगा। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा है। इसके अलावा झारखंड सरकार पर केंद्रीय मंत्री के तरफ से दिए गए बयान पर चुप्पी साध ली। जिसमें गिरिराज सिंह ने कहा था कि झारखंड के हिंदू आदिवासी नहीं चेते तो हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार, झारखंड को बांग्लादेश बना देंगे।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- आने वाले चुनाव में NDA गठबंधन की जीत सुनिश्चित

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...