समस्तीपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- आने वाले चुनाव में NDA गठबंधन की जीत सुनिश्चित

समस्तीपुर : इन दोनों बिहार यात्रा पर राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निकले हुए हैं। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड नाजीरपुर पंचायत स्थित पहुंचे। पार्टी के महासचिव प्रशांत पंकज व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर हमारी पार्टी लगातार कार्य कर रही है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति बना रहे हैं। बिहार में आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। हम बिहार के सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं और जनता से भी अपील कर रहे हैं। पिछले 20 सालों से एक अच्छी सरकार बिहार में चल रही है। एक बार फिर 25 में एनडीए की सरकार बिहार में बनाएं।

यह भी पढ़े : बिहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर मधेपुरा पहुंचे कुशवाहा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

यह भी देखें :

आरके रौशन की रिपोर्ट

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...