Gandey assembly seat : 1 बजे तक 51.16% मतदान, कल्पना और मुनिया में है कड़ा मुकाबला…

Gandey assembly seat

Giridih : झारखंड में आज दूसरे फेज के चुनाव में कुल 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही लोग विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लंबी-लंबी कतारो में लगकर मतदाता मतदान करने में लगे हुए हैं। दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट सामने आ चुका है। इसके मुताबिक गांडेय विधानसभा सीट पर अबतक 51.16% मतदान हो चुका है।

Gandey assembly seat :  गिरिडीह जिला में 48.01% मतदान हो चुका है

वहीं धनवार विधानसभा की बात करें तो 1 बजे तक यहां 47.6% मतदान हो चुका है। बगोदर विधानसभा में 47.96%, जमुआ विधानसभा 44.23%, गिरिडीह विधानसभा 48.02%, डुमरी विधानसभा 49.64% मतदान हो चुका है। वहीं अगर गिरिडीह जिले में कुल मतदान की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक 48.01% मतदान हो चुका है।

कल्पना सोरेन और मुनिया देवी के बीच है मुकाबला

गांडेय विधानसभा सीट (Gandey assembly seat) पर मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश वर्मा को हराया था। हालांकि इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इसमें कल्पना सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार दिलीप वर्मा को हराया था। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कल्पना सोरेन के खिलाफ मुनिया देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...