पुलिस ने नवविवाहित महिला का शव किया बरामद

सुल्तानगंज : थाना क्षेत्र के महेशी से पुलिस ने एक नवविवाहित महिला का शव बरामद किया है। मृत महिला फारूक आलम के पुत्र महबूब आलम की पत्नी आसमीन प्रवीण 22 वर्षीय के रूप में हुई है। मृत महिला के पिता मोहम्मद गुलफराज ने बताया कि हम लोगों के फोन पर दिन के करीब एक बजे बेटी के सास नासरीन ने जानकारी दिया कि तुम्हारी बेटी रात से सोई है उठी नहीं है। इसके बाद हम लोग महेशी गांव पहुंचे जहां अपने बेटे को मृत पाया। मृतक महिला के पिता और मां का आरोप है कि उसके पति ने पीट-पीटकर मेरी बेटी को मार दिया।

उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व इसकी शादी महबूब आलम से किए थे लेकिन मेरी बेटी को लगातार वह मारपीट व प्रताड़ित करता था। इसलिए मेरी बेटी मायके में अधिकतर रहती थी। बीते शुक्रवार को बेटी को 10 महीने के बाद बीते शुक्रवार को ससुराल पहुंचाया था। बेटी से बात करने को लेकर कई बार फोन हम लोग करते थे लेकिन बेटी से बात नहीं होने देता था। एक दिन पूर्व मंगलवार को फोन किया तो उसके पति ने फोन उठाया और बताया कि यहां कोई नहीं है सब मर गया है। मेरी बेटी की हत्या एक दिन पूर्व मगंलवार को ही कर दिया है। मृतक को नौ महीने का एक बेटी खलीफा परवीन है। मृतक दो बहन और एक भाई है जिसमें यह सबसे बड़ी थी। हम लोग कपड़ा फेरी कर जीवन यापन करते हैं। फिर भी शादी में हम लोगों ने बेटी को सब कुछ दिए थे। जब-जब बेटी अपने ससुराल आई थी तो उसके पति मारपीट कर भगा देता था।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि पिछले 10 महीने से बेटी हम लोगों के पास रह रही थी। पति की आने की सूचना के बाद हम लोगों ने उसे ससुराल भेजा था। पति कोलकोता में बेलडिंग मिस्त्री का काम करता है। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के शरीर में कई जख्म के निशान भी मिले है। पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी प्रियरंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : दो पटाखा दुकान में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...