नशे में धुत्त हेडमास्टर व शिक्षक पढ़ाने पहुंचे थे स्कूल, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

नालंदा : दीपनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुलनी के हेडमास्टर और शिक्षक विद्यालय में नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे थे। स्कूल में दोनों की अजब-गजब हरकत देख बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीण स्कूल पहुंचकर दोनों शिक्षक की हालत देख 112 आपात वाहन के पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की मदद से स्कूल से गाड़ी तक लेकर आए और थाना ले गए। एक शिक्षक की हालत ऐसी थी कि ग्रामीण किसी तरह टांग कर उन्हें स्कूल से ले गए। पूरी घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद और शिक्षक सुबोध कुमार को शराब के नशे में धुत स्कूल में अजीब हरकतें करते दिख रहे हैं। दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि दोनों को शराब के नशे की हालत में शिक्षण कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दोनों को थाना लाई जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत हेडमास्टर और शिक्षक पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- झारखंड-महाराष्ट्र में बनेगी NDA की सरकार

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...