CM Nitish आज राज्य में करेंगे सौगातों की बौछाड़, करेंगे…

पटना: राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और चुनाव के पहले राज्य की एनडीए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के हर कोने से राजधानी पटना पांच घंटे के अंदर पहुंचने की व्यवस्था का वादा किया है। इन्ही सब के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे ग्रामीण कार्य विभाग के करीब 8858 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शुक्रवार को शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री 2974 किलोमीटर का 1773 ग्रामीण पुलों के साथ ही 36 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इनके निर्माण पर करीब 2348 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7493 किलोमीटर लंबे 4250 ग्रामीण पथ और 140 पुलों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 8858.28 करोड़ रूपये की लागत की कुल 6199 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों की प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता से वादा किया है कि राज्य में सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा साथ ही राज्य के सभी जिलों से पटना पांच घंटे के अंदर पहुंचा जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कार्यकाल में राज्य में शहर एवं गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पीएम मोदी की सफल भविष्यवाणी करने वाले पंडित रामदेव ने की झारखंड विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी, जानिए किसकी बनेगी सरकार!

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...