Giridih : स्कूली बच्चे को ठोकर मारकर भाग रहे टोटो से मिला ये सामान, लोगों के उड़ गए भौचक्के और…

Giridih : गिरिडीह शहर के बाभनटोली मोड़ के समीप एक टोटो में प्रतिबंधित मांस मिलने की खबर सामने आई है। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली नगर और मुफ्फसिल थाना की पुलिस की टीम ने मौके पर प्रतिबंधित मांस लदे टोटो और उस पर सवार एक युवक को पकड़ कर थाना ले आयी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हमे पता है जन्नत की हकीकत, JMM के 59 सीटों पर जीत के दावे पर बीजेपी का पलटवार…

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक युवक टोटो से प्रतिबंधित मांस लेकर काफी तेज गति से बरवाडीह की ओर जा रहा था, इसी दौरान एक स्कूल जा रहे बच्चे को वाहन चालक ने ठोकर मार दिया और भागने लगा।

Giridih :  प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक गिरफ्तार

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टोटो की तलाशी ली तो उसमे भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। इसके बाद लोगों टोटो चालक की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें- Ranchi जा रहे हैं तो ठहर जाइए, 23 को इस रुट पर रहेगी वाहनों की No Entry… 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद व मुफ्फसिल थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और टोटो चालक को अपने कब्जे में लेकर टोटो को जब्त कर थाना ले आई है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। इधर पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर माहौल को नियंत्रित कर लिया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...