Jharkhand Election Result: पाकुड़ से कांग्रेस की निशात आलम ने जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं पाकुड़ विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार निशात आलम ने आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम को 86029 वोटों से हरा दिया है। निशात आलम को 155827 वोट मिले हैं, जबकि अजहर इस्लाम को 69798 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: पाकुड़ विधानसभा सीट

पाकुड़ विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार निशात आलम और एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से आलमगीर आलम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार वेनी प्रसाद गुप्ता को हराया था। वहीं आजसू के अकील अख्तर को तीसरा स्थान मिला था। इस बार बीजेपी और आजसू दोनों एक साथ चुनाव लड़ रही है और सीट शेयरिंग फॉर्मूले में यह सीट आजसू के हिस्से आयी है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Video thumbnail
Ranchi Air Show: पहली बार हुए एयर शो में उमड़ी लोगों की भीड़, जाने कैसा रहा उनका अनुभव-Live
00:00
Video thumbnail
बिहार विधानसभा चुनाव के सीट स्कैनर में दिनारा और कोचाधामन में कौन दिख रहा भारी, क्या है समीकरण?
00:00
Video thumbnail
रांची में पहली बार ‘मेगा एयर शो’ देखने आए स्कूली बच्चों ने बताया उनको कौनसा स्टंट आया पसंद, जानिए
06:28
Video thumbnail
चाईबासा में कैसे हुए नक्सलियों के मंसूबे नाकाम...IED ब्लास्ट में बाल-बाल बचे जवान | Jharkhand News |
03:40
Video thumbnail
दिल्ली में आंधी के बाद गिरी इमारत, इमारत गिरने से इलाके में मचा हड़कंप | Delhi News |
04:33
Video thumbnail
Ranchi Air Show: आसमान में भारतीय वायु सेना का एयर शो , अद्भुत शो देख लोगों का जोश हाई | 22Scope
06:58
Video thumbnail
मंत्री के विवादित बयान को लेकर भाजपा का विरोध जारी, गिरिडीह में आक्रोश रैली | Babulal Marandi
02:16
Video thumbnail
Ranchi Air Show : रांची में एयर शो का आयोजन , आसमान में दिखा सेना का शौर्य | Jharkhand | 22Scope
04:13
Video thumbnail
रांची में पहली बार ‘मेगा एयर शो’, राजधानी के आसमान में दिखा भव्य नजारा | Jharkhand | 22Scope
04:28
Video thumbnail
Air Show : रांची में एयर शो को लेकर कैसी तैयारी! आसमान में हैरतंगेज करतब दिखाएंगे वायुसेना के जहाज
13:24