Jharkhand Election Result: पाकुड़ से कांग्रेस की निशात आलम ने जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं पाकुड़ विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार निशात आलम ने आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम को 86029 वोटों से हरा दिया है। निशात आलम को 155827 वोट मिले हैं, जबकि अजहर इस्लाम को 69798 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: पाकुड़ विधानसभा सीट

पाकुड़ विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार निशात आलम और एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से आलमगीर आलम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार वेनी प्रसाद गुप्ता को हराया था। वहीं आजसू के अकील अख्तर को तीसरा स्थान मिला था। इस बार बीजेपी और आजसू दोनों एक साथ चुनाव लड़ रही है और सीट शेयरिंग फॉर्मूले में यह सीट आजसू के हिस्से आयी है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...