Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं मझगांव विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार निरल पूरति ने बीजेपी उम्मीदवार बड़कुंवर गागराई को 59603 वोटों से हरा दिया है। निरल पूरति को 94163 वोट मिले हैं, जबकि बड़कुंवर गागराई को 34560 वोट मिले हैं।
Jharkhand Election Result: मझगांव विधानसभा सीट
मझगांव विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बड़कुंवर गागराई और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक निरल पूरति के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से निरल पूरति ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के भूपेंद्र पिंगुआ को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने बड़कुंवर गागराई पर भरोसा जताया है।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।


















