Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं चंदनकियारी विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम उम्मीदवार अर्जुन राजवार को 33733 वोटों से हराया। वहीं इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी को बुरी हार का सामना करना पड़ा।
Jharkhand Election Result: चंदनकियारी विधानसभा सीट
चंदनकियारी विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक और जेएलकेएम उम्मीदवार अर्जुन राजवार के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार उमाकांत रजक को हराया था। इस बार एक बार फिर दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि उमाकांत रजक ने इस बार जेएमएम से चुनाव लड़ा।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Highlights


