Jharkhand Election Result: सिमरिया से उज्जवल दास ने जीता चुनाव, जेएमएम उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं सिमरिया विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। यहां से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल दास ने जेएमएम उम्मीदवार मनोज चंद्रा को 4001 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: सिमरिया विधानसभा सीट

सिमरिया विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर दो पूर्व विधायकों के पुत्रों के बीच मुकाबला हो रहा है। भाजपा ने इस बार इस सीट से उज्जवल दास को टिकट दिया है। वे इस सीट से चार बार विधायक रह चुके उपेंद्र नाथ दास के पुत्र हैं। वहीं जेएमएम ने मनोज चंद्रा को टिकट दिया है। वे पूर्व सीपीआई विधायक रामचंद्र राम के पुत्र हैं। वे इस सीट पर अब तक तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें एक भी बार जीत नहीं मिली है। 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर आजसू से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...