मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन का किया शिलान्यास

बख्तियारपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इस परियोजना का कुल क्षेत्रफल छह लाख सात हजार छह सौ वर्गफीट है और इसकी लागत 212.86 करोड़ रुपए होगी। इस परियोजना के निर्माण की कार्यावधि 24 माह होगी और इस परियोजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।

इस दौरान अधिकारियों ने साइट प्लान मैप के माध्यम से निर्मित होने वाले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय बख्तियारपुर, पटना के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात् बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ऊपरी तल पर जाकर आसपास के इलाकों का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां तक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस इलाके को बख्तियारपुर फोरलेन से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क एवं सर्विस रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाकर यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

यह भी देखें :

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना 18 मार्च 2018 को हुई थी। पटना एवं नालंदा के सभी कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालयों को छोड़कर) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। विश्वविद्यालय का 25 घटक महाविद्यालयों, 2 सरकारी महिला महाविद्यालयों एवं तीन अल्पसंख्यक महाविद्यालयों तथा कई संबद्ध महाविद्यालयों पर नियंत्रण है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय व बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...