हेमंत सोरेन ने पत्नी को दिया जीत का श्रेय, बोले – कल्पना वन मैन आर्मी

रांची : हेमंत सोरेन ने पत्नी को दिया जीत का श्रेय, बोले – कल्पना वन मैन आर्मी। कुल 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में संपन्न हुए चुनाव के शनिवार को आए नतीजे में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने 34 सीटें जीत कर सत्ता में वापसी की है।

इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय सीएम हेमंत सोरेन ने खुले मन से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ का फोटो साझा किया है। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा है – ‘हमारे स्टार कैंपेनर का स्वागत है’।

हेमंत सोरेन बोले – कल्पना की मेहनत रंग लाई

झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम की जबरदस्त जीत के बाद सीएम हेमंत सोरेन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने पार्टी की जीत का श्रेय अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया और जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि कल्पना की मेहनत रंग लाई।

सीएम हेमंत ने खुले मन से कहा कि – ‘…इस जीत में कल्पना सोरेन और उनकी टीम का बड़ा योगदान है। लोकसभा चुनाव में झामुमो में 5 सीटें जीती थीं। तब मैं जेल में था। अगर मैं बाहर होता तो और बेहतर प्रदर्शन करता।

…उस वक्त मेरी पत्नी कल्पना सोरेन ने वन मैन आर्मी की तरह काम करते हुए पूरा जिम्मा संभाला। इस चुनाव में हमने साथ मिलकर काम किया। हमने पहले ही पूरा होमवर्क कर लिया। जमीन पर उतरे और जुटकर काम किया। हम वह संदेश देने में सफल रहे जो हम देना चाहते थे’।

सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन की फाइल फोटो
सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन की फाइल फोटो

सीएम हेमंत बोले – इस बार काफी कठिन रहा चुनाव, यह चुनाव मुझे हमेशा याद रहेगा

इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस बार के अपने सियासी संग्राम में रहे अनुभव को अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया।

सीएम हेमंत सोरेन बोले – ‘…इस बार का चुनाव काफी कठिन रहा। मैंने और झारखंड की जनता ने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा।…मैं आपको बता नहीं सकता कि कितना दबाव था… यह बहुत कठिन था।

मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा कोई चुनाव कभी देखा है और मुझे नहीं लगता कि कभी देखूंगा। मगर लोगों ने 5 साल हमारा काम देखा था… हम उनके साथ हर वक्त खड़े रहे। …इसलिए उन्होंने हमको चुना। यह चुनाव मुझे हमेशा याद रहेगा’।

सोशल मीडिया पर सीएम हेमंत सोरेन ने साझा की परिवार की फोटो।
सोशल मीडिया पर सीएम हेमंत सोरेन ने साझा की परिवार की फोटो।

बोले हेमंत – वोटरों के दिमाग में चल रहे हर सवाल का हमने दिया जवाब,  भाजपा की गलतियों पर किया केंद्रित

इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि -‘…राज्य के लोगों ने देखा कि कैसे पिछले 5 साल में हम उनके साथ रहे। जनता ने हमें बहुत करीब से देखा। … प्रत्येक मुद्दा जो मतदाताओं के दिमाग में चल रहा हो, हमने उनका जवाब देना सुनिश्चित किया और दिया। …हमने उन चीजों पर केंद्रित किया जो भाजपा गलत कर रही थी। हमने अपने सही काम पर फोकस किया।

…अब झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।

…मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। …हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

….उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...