राजा भैया की पत्नी भानवी ने CM Yogi से की यूपी पुलिस की शिकायत

डिजीटल डेस्क : राजा भैया की पत्नी भानवी ने CM Yogi से की यूपी पुलिस की शिकायत। एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की सियासी हल्के में चर्चा चली है। इस बार वजह नितांत सियासी नहीं बल्कि राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह से जुड़ा है।

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने CM Yogi आदित्यनाथ से यूपी पुलिस की विस्तृत शिकायत की है। आरोप है कि यूपी पुलिस ने भानवी कुमारी सिंह की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया और पूरे मामले में सच्चाई से मुंह फेरा और पूरी तरह अपराध और अपराधियों की अनदेखी की।

CM Yogi को भानवी सिंह ने एक्स पर लिखी लंबी पाती…

कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर डाले गए अपने लंबे पोस्ट में CM Yogi को संबोधित करते हुए पाती लिखी है।

इसमें भानवी सिंह ने लिखा है कि –  ‘मुख्यमंत्री जी, आपकी पुलिस सारंग इंटरप्राइजेज के निष्पक्ष जांच कर मेरे अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस मामले में साफ था कि मेरे फर्जी दस्तखत बनाकर उसका दुरुपयोग किया गया। फर्जी दस्तखत के जरिए कंपनी में नए पार्टनर जोड़े गए। फॉरेंसिक जांच में प्रमाणित भी हो गया था।

…मेरे जिन कथित दस्तखत का इस्तेमाल उपरोक्त कंपनी में नए पार्टनर शामिल करने के लिए किया गया, वह पूरी तरह फर्जी था। मेरे फर्जी साइन बनाकर अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी, रोहित सिंह ड्राइवर, राम देव यादव बावर्ची, अनिल कुमार सिंह (जिनसे न मैं कभी मिली न जानती हूं) को पार्टनर बनाया गया।

…असली दस्तखत मैंने सभी संबंधित एजेंसियों से साझा भी किए। पुलिस खासतौर पर मामले के आईओ आलोक सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में झूठी रिपोर्ट दी’।

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की फाइल फोटो
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की फाइल फोटो

भानवी सिंह ने फर्जी हस्ताक्षर से पारिवारिक संपत्ति के गलत नामांतरण का लगाया आरोप

इसी पोस्ट में भानवी सिंह ने आगे लिखा है कि – ‘…हमारे हस्ताक्षर फर्जी तरीके से बनाकर अक्षय प्रताप सिंह और नौकरों का नाम शामिल करने की वजह क्या है?

…यह सचाई सामने जरूर आएगी। …यह भी सत्य समय के साथ सामने आएगा कि आखिर मेरी पारिवारिक संपत्ति मेरे बच्चों के नाम न करके नौकरों के नाम करने के पीछे की क्या साजिश है?

….कौन है वह किरदार जो मेरे लिए ही नहीं, मेरे बच्चों के लिए भी खलनायक बन गया है?

….मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं नारी हूं, लेकिन अबला नहीं। सारे नोटिस और साजिश का जवाब तथ्यों के साथ दूंगी।

…मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं, ताकि सनद रहे कि पुलिस की नाकामी या यह भी कह सकते हैं कि पुलिस की शह पाकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत खड़े किए गए लोग किस प्रकार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं’।

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह की फाइल फोटो
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह की फाइल फोटो

भानवी सिंह ने लिखा- …अपने बच्चों के खिलाफ हो रही साजिश कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी

बता दें कि राजा भैया के साथ भानवी सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उन्होंने घर खाली कराने का नोटिस भेजने का आरोप लगाया है।

भानवी सिंह ने कहा कि – ‘अब पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाते हुए उन्हीं झूठे दस्तखत पर बनाए हुए पार्टनर मुझे घर खाली करने का नोटिस भेज रहे हैं। यहां मैं अपने बच्चों के साथ रहती हूं।

…पार्टनरशिप डीड के खिलाफ जाकर कमर्शियल कोर्ट से मुझे नोटिस भिजवाया जा रहा है। पार्टनरशिप डीड में साफ है कि अगर कोई विवाद है तो उसका निपटारा कैसे करना है’।

आगे भानवी सिंह सिंह ने यूपी पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि – ‘….मैं यह साफ कर दूं, अपने खिलाफ मैं एक पल कुछ बर्दाश्त भी कर लूं, लेकिन बच्चों के खिलाफ हो रही साजिश कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी।

…अपने भ्रष्ट आचरण और अय्याशी को छिपाने के लिए संपत्ति और पैसे का विवाद बताकर मामले को अलग तरीके से तूल देना और मुझे एवं बच्चों को परेशान करने की रणनीति कामयाब नहीं होगी। अपराध के अलग-अलग रूप का असली चेहरा सबके सामने आएगा’।

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह की फाइल फोटो
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह की फाइल फोटो

भानवी सिंह ने लिखा – योगी जी, आप संत हैं –आपके प्रति श्रद्धा है…मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, जीतूंगी…

अपने इसी पोस्ट में भानवी सिंह ने भावपूर्ण लहजे में आगे लिखा है – ‘Yogi जी,  आप संत हैं। आपके प्रति हमें भी श्रद्धा है। मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं। जीत न्याय की ही होगी।  

…आप अपनी पुलिस से एक बार कहें कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों और लड़कियों का सौदा करने वालों का सच जानने के लिए एक मामला दर्ज कर लें। हम उन्हें सारे साक्ष्य देने को तैयार हैं।

…क्या पता एक निष्पक्ष जांच से मुझे न्याय मिले। साथ ही, कई और जिंदगी तबाह होने से बच जाएं।

…इस मामले के कई किरदार है। इसमें से एक दुबई में बैठा यश शेट्टी है। अक्षय प्रताप, यश शेट्टी सहित कई लोगों की भूमिका समय के साथ स्पष्ट होगी।

….अवैध तरीके से लेनदेन, कंपनियों में फर्जीबाड़ा करने का इतिहास जिनका है, उन सभी का सच सामने आएगा। अय्याशी और भ्रष्ट आचरण के नेटवर्क में शामिल जो लोग मेरे खिलाफ एकजुट होकर षड्यंत्र कर रहे हैं, वे यह भी जान लें मुझे भरोसा है कि सच एक दिन हर कोई जानेगा’।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...