अब Teacher हो सकते हैं जिलाबदर, नियमावली की तैयारी कर रहा विभाग

मंजेश कुमार

पटना: राज्य में अब अपने काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के विरुद्ध शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को विभाग जिलाबदर भी कर दूसरे जिले में भी तैनाती की जा सकती है। इसके लिए शिक्षा विभाग नियमावली बनाने में जुट गई है और जानकारी मिल रही है कि जल्द ही इसे अमल में लाया जायेगा।

इस नियम के लिए संभावित गलतियों की सूची और कार्रवाई तय की जा रही है। इस नियम को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की मंजूरी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग राज्य में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए किसी भी प्रकार की गलती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि कार्रवाई के बाद शिक्षकों को एक सुविधा दी जाएगी कि वे मुख्यालय में अपील कर अपनी बात रख सकें।

एक जानकारी के अनुसार विभाग को गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही है कि कई शिक्षक अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। स्कूल आ कर हाजिरी बनाते हैं और फिर चले जाते हैं। कुछ शिक्षकों पर छात्रों को ठीक से नहीं पढ़ाने का भी आरोप है। अब ऐसे में विभाग तैयारी कर रहा है कि जो शिक्षक अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं करते हैं उन्हें अपने मूल पदस्थापन से हटना होगा और उनकी पदस्थापना जिला से बाहर भी किया जा सकता है। शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरुद्ध शिक्षक शिक्षा विभाग के मुख्यालय में अपील कर सकते हैं और उसकी सुनवाई एसीएस खुद करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   आज से शुरू होगा Assembly का शीतकालीन सत्र

Teacher Teacher Teacher Teacher

Teacher

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...