Barhi Accident : पुलिसवाले की मौत, अधिकारी मौके पर पहुंचे

Barhi Accident : हजारीबाग के बरही में हादसे में पुलिसवाले की मौत, अधिकारी मौके पर पहुंचे। हजारीबाग के बरही के चौपारण में सोमवार तड़के बेकाबू टेलर से भयानक हादसा हुआ। बेकाबू टेलर ने सड़क किनारे एक घर से जाकर टकराया। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 3 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Barhi Accident : चौपारण के चोरदहा चेकपोस्ट के पास हुए हादसे में 3 जवान घायल

बरकी के चौपारण में चोरदाहा चेकपोस्ट के पास बेटेलर ने पहले मवेशी लदे पिकअप में ज़ोरदार टक्कर मारी। इससे पिकअप सड़क पर ही पलट गया। फिर बेक़ाबू टेलर सुरेंद्र यादव के घर में जा घुसा। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात जैप 7 के जवान हवलदार अरुण कुमार दुबे की मौत हो गई। वहीं, बेतरह जख्मी 3 जवानो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की गंभीर हालत देखते हुये हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। खबर पाकर मौके पर SP-DSP समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

https://youtube.com/22scope

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...