Traffic जाम में फंसी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सड़क पर ही कपड़े से घेर बनाया गया प्रसव कक्ष

भागलपुर: भागलपुर शहर ही नहीं पूरे जिला में जाम का असर ऐसा है कि अच्छा खासा आदमी भी बीमार हो जाये। इसी जाम का असर एक बार फिर से देखने को मिला जहां जाम में फंसी एक प्रसूता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। मामला सुल्तानगंज की है जहां राजगांगपुर निवासी रंजीत कुमार अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल लेकर जा रहे थे। घर से करीब आधे घंटे की दुरी वाले अस्पताल वे लोग तीन घंटे में भी नहीं पहुंच सके कारण था भीषण जाम। जाम की वजह से प्रसूता की गाड़ी आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी।

वाहन चालक ने उन्हें सड़क पर ही उतार दिया। इस दौरान महिला सड़क पर दर्द से कराहती रही।तभी वहां से गुजर रही दो ममतकर्मियो की नजर उस पर पड़ी और उन लोगों ने सड़क पर ही महिला का प्रसव करवाया। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य लोगों ने कपडे से घेर कर प्रसव कक्ष बना दिया और महिला का प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं।

महिला ने बेटे को जन्म दिया है। मामले में लोगों ने कहा कि अगर मौके पर स्थानीय महिलाऐं और ममताकर्मी नहीं आती तो फिर महिला के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती थी और इस सबका कारण बनता जाम। प्रशासन को शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    industrialist ने छठ व्रतियों के बीच किया सूप समेत पूजन सामग्री का वितरण, शामिल हुए कई मंत्री

भागलपुर से श्वेतांबर सिंह की रिपोर्ट

Traffic Traffic Traffic

Traffic

Saffrn

Trending News

बिहार में बस यात्रा हुई महंगी : एक जून से 5...

पटना : बिहार में बस यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक किराया चुकाना होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने एक...

Jharkhand Sand Crisis: एनजीटी प्रतिबंध से पहले बालू की जमाखोरी तेज,...

झारखंड में 10 जून से बालू खनन पर एनजीटी की रोक से पहले जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ गई है। रांची में बालू की कीमतें...

Ranchi Land Fraud Case: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ की ठगी...

 रांची के पुंदाग में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिल्डर की शिकायत पर आरोपी...

Ranchi Cyber Fraud Case: बजाज फाइनेंस के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का...

रांची में महिला कारोबारी की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के...

JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट,...

 जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी होगा। सफल अभ्यर्थी 2 जून से शुरू होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के जरिए IIT,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img