Giridih Death : गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव में उस समय चीख और चित्कार से पूरा गांव सिहर उठा जब संजय यादव नाम युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-Garhwa में जंगली हाथियों का कहर, कई घरों को किया तबाह और…
Giridih Death : युवक ने जमकर शराब पिया और आत्मदाह किया
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक घटना मृतक का अपनी पत्नी के साथ हमेशा लड़ाई चलता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की पिटाई कर छोड़ दिया था। जिसके बाद युवक ने जमकर शराब पिया और आत्मदाह कर लिया।

ये भी पढ़ें- Palamu Crime : चुपके से बाइक उड़ाने वाला शख्स धराया, दिवाली पर 14 हजार…
आशंका ये भी जताई जा रही है कि पुलिस की पिटाई के बाद ही युवक की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा मृत युवक से की गई पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद की गई है। इधर घटना की खबर सुनकर डीएसपी धनन्जय राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का तहकीकात किया। डीएसपी ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
गिरिडीह से राज रवानी की रिपोर्ट—
Highlights


















