Happiness: गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के बाद किसानों में ख़ुशी

1876
Happiness
Happiness: गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के बाद किसानों में ख़ुशी
Advertisment

पूर्वी चंपारण: राज्य की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक नया कदम उठाया है और गन्ना के मूल्य में दस रूपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। गन्ना के मूल्य में वृद्धि होने के बाद पूर्वी चंपारण के किसानों में ख़ुशी देखी जा रही है। पूर्वी चंपारण के किसानों ने कहा कि सरकार का यह कदम किसान हित में है। गन्ना किसानों के लिए यह कदम बेहद सम्मानजनक है।

Advertisment

किसानों ने कहा कि पंजाब के बाद बिहार की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी की है। गन्ना उद्योग विभाग ने चीनी मिल के साथ बैठक कर किसानों के हित में यह फैसला लिया है। किसानों ने सरकार के इस कदम के लिए सरकार को बधाई दी और कहा कि यह निश्चित ही किसान के लिए एक अहम् कदम है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   RJD ने किसे दिया आरक्षण? भाजपा ने कहा ‘पहले अपनी पार्टी में लागू करें, तब….’

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Happiness Happiness

Happiness</span

Advertisement