Smart Meter की गड़बड़ियों को सरकार रही दूर, डिप्टी सीएम ने कहा ‘इनका लालटेन फूट…’

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष स्मार्ट प्रीपेड मीटर, आरक्षण समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष के हंगामे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा महागठबंधन विधायकों के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने ने वालों को सरकार रोकने वाली नहीं है। सरकार स्मार्ट मीटर से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने और जनता को सही दर पर बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इनका लालटेन का तेल खत्म हो चुका है और लालटेन अब फूट चुका है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। वहीं, जमीन सर्वे से जुड़े भ्रष्टाचार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया है। जमीन सर्वेक्षण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई का निर्णय ले लिया है। जनता को इस सर्वे का सीधा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   RJD MLA भाई वीरेंद्र के बचाव में उतरे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष से मिल कर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Smart Meter Smart Meter Smart Meter

Smart Meter

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...