2 लाख के इनामी कुख्यात को Bihar STF ने हरियाणा में मार गिराया, 30 से अधिक…

पटना: बिहार पुलिस एसटीएफ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और करीब 30 मामलों में वांछित एक कुख्यात को हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक मुठभेड़ में मार गिराया। कुख्यात के साथ मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस एसटीएफ पिछले एक महीने से लगातार सर्च अभियान चला रही थी। एसटीएफ ने कुख्यात की तलाश करते हुए हरियाणा के मानेसर में हरियाणा पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया।

बिहार पुलिस ने कुख्यात पर दो लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। कुख्यात की पहचान सीतामढ़ी का रहने वाला सरोज राय के रूप में की गई। बता दें कि कुख्यात ने अभी हाल ही में सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी की मांग की थी और नहीं दें पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी।  विधायक को धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुख्यात की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कुख्यात को हरियाणा के मानेसर में मार गिराया।

बता दें कि कुख्यात पर हत्या, आर्म्स एक्ट और रंगदारी के करीब 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से वर्ष 2019 में एके 56 हथियार भी बरामद किया था। पुलिस ने AK-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। 2014 में शहर के बड़े दवा बिजनेस यतींद्र खेतान की रंगदारी न देने पर मर्डर कर दिया था। इसके बाद वो पहली बार सुर्खियों में आया था। इससे पहले भी उसने करीब 6 व्यवसायियों को अपनी गोली मार चुका था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Tourism: दो पर्यटन केंद्र का होगा वैश्विक विकास, केंद्र ने दी इतनी राशि की मंजूरी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar STF Bihar STF Bihar STF Bihar STF Bihar STF

Bihar STF

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...