Koderma से Ranchi तक का सफर अब होगा और महंगा

कोडरमा : Koderma से Ranchi तक का सफर अब होगा और महंगा। रफ्तार भरी सड़क पर Koderma से Ranchi तक का सफर अब और महंगा हो जाएगा।

Koderma के चंदवारा प्रखंड  के मदनगुंडी में बने टोल प्लाजा के शुरू होते ही इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को टोल शुल्क देना होगा। उसके चलते यह सफर अभी की तुलना में महंगा होना तय है। हालांकि, इससे यह दूरी तय करने में समय की बचत होगी।

Koderma के मदनगुंडी में टोल प्लाजा का निर्माण हुआ पूरा

Koderma के चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी में बने टोल प्लाजा का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले वाहनों से शुल्क भी वसूला जाना भी शुरू होगा।

इससे पहले Koderma से Ranchi जाने के क्रम में हजारीबाग के नगवां और Ranchi से पहले ओरमांझी में वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ता था।

लेकिन अब इस टोल प्लाजा के शुरू हो जाने से अब डेढ़ सौ किलोमीटर की सफर में 3-3 टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली होगी और निजी वाहनों से सफर काफी महंगा हो जाएगा।

मदनगुंडी में बनकर तैयार टोल प्लाजा
मदनगुंडी में बनकर तैयार टोल प्लाजा

मदनगुंडी में स्थानीय लोगों ने अपने आवाजाही को शुल्क-मुक्त रखने की मांग की

मदनगुंडी में बने टोल प्लाजा के कारण आसपास के लोगों ने स्थानीय विस्थापितों को टोल प्लाजा में नौकरी देने के साथ-साथ टोल प्लाजा के निकट रहने वाले लोगों को वाहनों की आवाजाही में निशुल्क करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों की माने तो टोल प्लाजा के निर्माण में कई एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की गई, जिससे आसपास बने लाइन होटल और ढाबा बंद हो गए। उसके कारण लोग बेरोजगार हो गये।

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...