Seraikela: सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की बदहाल स्थिति, अर्जुन मुंडा ने जायजा लेकर टोल वसूली पर उठाए सवाल

Seraikela: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की खराब स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चाईबासा मार्ग स्थित टोल प्लाजा का दौरा कर टोल वसूली की वैधता पर सवाल उठाए। टोल प्लाजा प्रबंधन से मुलाकात कर उन्होंने जानना चाहा कि 68 किलोमीटर लंबे इस टोल रोड की हालत जर्जर होने के बावजूद टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है।

Seraikela: अर्जुन मुंडा ने टोल वसूली पर उठाए सवाल

अर्जुन मुंडा ने टोल मैनेजर से सड़क की मरम्मत से संबंधित पत्राचार की प्रतियां भी मांगी। जवाब में टोल प्रबंधन ने बताया कि झारखंड रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JRDC Ltd) को कई बार मरम्मत के लिए पत्र भेजे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ औपचारिक मरम्मत करके खानापूर्ति कर दी जाती है, जिससे बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है।

Seraikela: ‘टोल वसूलना अन्यायपूर्ण’

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब सड़क की हालत सुधारी नहीं जा रही है तो आम जनता से टोल वसूलना अन्यायपूर्ण है। टोल प्रबंधन ने इस पर “सरकारी प्रक्रिया” का हवाला देकर जवाब देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि यह टोल रोड कोल्हान क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है, जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।

Seraikela: JRDC को निर्देश

सरायकेला उपायुक्त ने भी इस सड़क की मरम्मत के निर्देश JRDC को दिए हैं। इसके अलावा जनकल्याण मोर्चा नामक सामाजिक संस्था ने इस मुद्दे पर अनुमंडल न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। अब अर्जुन मुंडा ने स्वयं मामले में हस्तक्षेप किया है।

चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...