दहेज में सोने की चेन को लेकर नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरबारी टोला राजवाड़ा वार्ड नंबर-4 से पुलिस ने एक 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल के घर से बरामद किया है। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी संतोष महतो की पत्नी बंधन कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के गले पर जख्म का निशान पाया गया है।

इधर, मृतका के पिता ढाका थाना क्षेत्र के करसाहिया निवासी जयनारायण महतो ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व संतोष महतो से की थी। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल वालों द्वारा दहेज के रूप में सोने की चेन की मांग को लेकर मेरी पुत्री को हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। शुक्रवार की रात भी मेरी पुत्री द्वारा फोन कर मारपीट करने की जानकारी दी गई थी, लेकिन शाम को सूचना मिली कि मेरी पुत्री की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दी गई है।

घटना को लेकर मृतका के पिता नारायण महतो ने पति संतोष महतो, ससुर बुधन महतो, सास व दो देवर पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान पर उक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : BEO अपने ही शिक्षक से किसी कार्य के लिए मांग रहे हैं घूस, Video Viral

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...