दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता दुल्हन, हाथ की मेहंदी भी नहीं छुटी, ससुराल वालों ने गला दबाकर किया हत्या

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में शादी के महज के 14 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मायके के पक्ष ने पति, सास ससुर सहित अन्य ससुराल वालों पर गलत दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ससुराल वाले घर छोड़कर सभी फरार हो गए

वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शिव पासवान की 20 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी के रूप में की गई है।

Gaya Hatya 1 22Scope News

गीता की शादी 30 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति रिवाज के साथ अमित कुमार से हुई थी

बताया गया कि गीता कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति रिवाज के साथ कोच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव निवासी राम पुकार पासवान के पुत्र अमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। लेकिन दहेज में 10 हजार रुपए नहीं मिलने और बाइक नहीं दिए जाने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है।

Gaya Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : भव्य बिल्डिंग पर कब्जा, बदहाल हॉस्टल में पढ़ाई, ANM स्कूल की छात्राओं का दर्द

आशीष कुमार की रिपोर्ट

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...

Police Archery Competition 2026: रांची में 5 दिन तक चलेगा राष्ट्रीय...

Police Archery Competition 2026, रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्तर की...