Advertisement
Advertisement

Chaibasa Encounter : मारा गया पीएलएफआई का एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु

Chaibasa Encounter : चाईबासा में आज पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इसी बीच पुलिस ने इनामी पीएलएफआई नक्सली के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा को मार गिराया। इसी के साथ पुलिस ने मौके पर से भारी मात्रा में गोला बारुद भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क किनारे चल रहे थे, ट्रक ने मार दी टक्कर, मौत…

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर अपने 03-04 दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला के टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील है एवं किसी विध्वसंक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान दल का गठन कर आज सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में आज टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र गांव तोमरोम के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में रोरो नदी के किनारे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई।

Chaibasa Encounter : हथियार, कारतूस सहित कई सामान बरामद हुए

आत्मरक्षार्थ हेतु सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख पीएलएफआई दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान 01 (एक) पी०एल०एफ०आई० के क्रियावादी का शव एवं हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : घर में घुसकर अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत… 

उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा, बताया जा रहा है जो कि पश्चिमी सिंहभूम के जिकिलता थाना बंदगाँव का रहने वाला था। इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

मदन सिंह की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...