मुजफ्फरपुर: नशा मुक्ति के समर्थन में राजधानी पटना में पटना मैराथन का आयोजन किया गया। पटना मैराथन में चार कैटेगरी का दौड़ आयोजित किया गया जिसमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर का रन है। पटना मैराथन में पटना वासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साईंना नेहवाल उपस्थित रही और उन्होंने पटना मैराथन के प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। पटना मैराथन का आयोजन मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के द्वारा आयोजित की गई है। मैराथन सुबह से ही शुरू हो गया था। मैराथन के मद्देनजर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था और कई सडकों पर आमजनों के आवागमन बंद कर दिए गए थे।
गांधी मैदान से शुरू हुआ मैराथन
पटना मैराथन रन गांधी मैदान गेट नंबर एक से शुरू हुआ और गोलघर, गंगा पथ, अटल पथ, शिवपुरी फूट ओवरब्रिज होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचा। मैराथन को चार कैटेगरी में बांटा गया था जिसमें फुल मैराथन 42 किलोमीटर का था तो हाफ मैराथन 21 किलोमीटर का और इसके साथ ही 5 और 10 किलोमीटर का मैराथन रन भी आयोजित की गई थी। धावकों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दिया गया था जिससे उनके समय और दुरी की गणना की गई। मैराथन के विजेता धावक के लिए इनाम भी रखा गया है जबकि सुरक्षा के मद्देनजर 35 मजिस्ट्रेट सहित 250 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।
पटना मैराथन को लेकर पटना के लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। पटना मैराथन में बच्चे, जवान, महिला और वृद्ध ने भाग तो लिया ही दिव्यांग लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन दौड़ में दिव्यंगों ने भी दौड़ लगाई और नशाबंदी के पक्ष में अपना समर्थन और समर्पण दिखाया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अब Sports में तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार, मिला ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024’
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Marathon Patna Marathon Patna Marathon
Patna Marathon Patna Marathon</span


















