अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

मुंगेर : सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग रविवार को चाफा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने द्वारा असरगंज थाना को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉयल-112 की पुलिस मोके पर पहुंची और घायल युवक को प्रथामिकी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायल युबक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मृतक की पहचान युवक 18 वर्षीय आनंद कुमार है जो चाफा गांव निवासी रणजीत यादव का पुत्र है। मृतक बाइक से असरगंज बाजार जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं इसकी सूचना तुरंत स्थानीय असरगंज थाना पुलिस को दिया गया।

यह भी देखें :

पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं असरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया है। वहीं असरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : मिट्टी के टीले में दबकर चार बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...